क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर आज से 15 साल पहले 4 अप्रैल 2011 हिंदू नव वर्ष पर जमुना प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट की योजना से हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट के संस्थापक स्वामी रामचंद्रदास जी महाराज के सानिध्य में 200 से 300 लोगों का प्रतिदिन चलित प्रसादम सेवा के नाम से एक गाड़ी में भोजन वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. पूज्य ज्ञानेश्वरी दीदी ने कहा भूखे को भोजन करना प्राचीन परंपरा है. शहर के किसी भी स्थान में 15 साल से गाड़ी में भोजन रखकर ले जाया जाता है वहां स्टील की थालियां में शुद्ध साफ भोजन पीने का शुद्ध पानी भी रहता है थाली भी आश्रम के भक्त ही धोते हैं. नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया 5495 दिनों से प्रतिदिन लगातार जारी है अभी तक 20 लाख 60 हजार 625 लोगों ने प्रसाद पाया मेडिकल कॉलेज साई मंदिर रामपुर में पूरी सब्जी कढ़ी चावल हलवा मालपुआ आदि वितरित किए गए. इस अवसर पर शरद अग्रवाल बी डी पटेल सचिन अग्रवाल एडवोकेट श्याम मनोहर पटेल विनोद दिवान सुरेश विश्वकर्मा शैलेशदिलीप सेठ गोल्डी सोनी दुर्गा पटेल रवि मेगा प्लास्टिक मनोज गुलाबबानी शिवकुमार पटेल बाबू सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे सुनील साहू / शहबाज / 12 जून 2026/ 07.00