क्षेत्रीय
अशोकनगर (ईएमएस)। कलेक्टर साकेत मालवीय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। नियमित योग एवं व्यायाम न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है,बल्कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करता है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आरबी सिंडोस्कर, सीईओ जनपद पंचायत शैलेन्द्र यादव अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिकगण उपस्थित रहे। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 12 जून 2026