12-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) \नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर के द्वारा दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग को बेहद खुशी हुई, क्योंकि दिव्यांग होने के कारण यह सभी जन चलने में लगभग असमर्थ थे। अब वह बिना किसी सहारे के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। इस अवसर पर नगर निगम लोक लेखा समिति अध्यक्ष श्री अनिल सांखला सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय से अध्यक्ष मनोज तोमर द्वारा आज शुक्रवार को दिव्यांग हितग्राही संजीव यादव को ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिल जाने से यह लोग अब बिना किसी के आश्रित हुए अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी आ जा सकते हैं। इसके साथ ही यह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकते हैं ।