क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


- जिला प्रशासन की कार्यवाहियों में सहयोग देकर 01 मकान की कुर्की तथा 01 मकान का सामान खाली करवाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर बनें अवैध रूप से बनीं झुग्गी, टीन शेड, बांस बल्ली का छप्पर, आवागमन में बाधक दो पहिया व चार पहिया वाहन, रेत गिट्टी, फुटपाथ पर लगी सब्जी, जूते, चप्पल की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड टेबिल, स्टूल, कुर्सी व अन्य अतिक्रमणों को हटाया तथा 01 गुमठी जप्त की। निगम अमले ने अयोध्या बायपास आजाद नगर में अवैध रूप से किये जा रहे 01 मकान निर्माण का कार्य रूकवाया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाहियों में सहयोग देकर करोद विश्वकर्मा नगर में 01 मकान की कुर्की एवं बाग फरहत अफजा में 01 मकान का सामान खाली कराने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने शुक्रवार को कोलार रेस्ट हाउस, चूना भट्टी, बंजारी, निर्मलादेवी गेट, डीमार्ट, मण्डी रोड, बिट्ठल मार्केट, केम्पियन स्कूल, 12 नम्बर, मैनिट चौराहा, माता मंदिर संजय काम्प्लेक्स, लिंक रोड नं0-1,2,3, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट समता चैक, रेतघाट, रविन्द्र भवन, पाॅलीटेक्निक रोड, रानी कमलापति ब्रिज, कमला पार्क, एम.पी. नगर जोन-01,02, रानी कमलापति रेल्वे स्टेषन, आलम नगर, आनंद नगर, अयोध्या बायपास आजाद नगर, प्रभात चौराहा, मण्डी चौराहा, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, पुष्पा नगर, बाग फरहत अफजा, भोपाल टाकीज, आजाद मार्केट, हमीदिया रोड, हमीदिया अस्पताल गेट नं0-2, डीआईजी बंगला, करोंद विश्वकर्मा नगर, हाउसिंग बोर्ड, करोंद चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए करोद हाउसिंग बोर्ड में अवैध रूप से बना 01 बांस बल्ली का छप्पर, तोड़ा तथा रानी कमलापति ब्रिज कमला पार्क से अवैध बनीं 01 झुग्गी, 12 नंबर मल्टी के सामने से अवैध बना 01 टीन का शेड, पॉलीटेक्निक मलेरिया हास्पिटल के पास सर्विस रोड से 35 चार पहिया वाहन, 05 काउंटर, 03 ठेले व एम.पी.नगर जोन 02 क्षेत्र से 05 चार पहिया वाहन, कोलार बंजारी क्षेत्र से 05 दो पहिया वाहन, सड़क पर रखी रेत, गिट्टी को हटवाया। इसके अलावा निगम अमले ने अयोध्या बायपास आजाद नगर में अवैध रूप से किये जा रहे 01 मकान निर्माण का कार्य रूकवाया तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए फुटपाथ पर लगी सब्जी, जूते, चप्पल की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड टेबिल, स्टूल, कुर्सी व अन्य अतिक्रमणों को हटाया तथा 01 गुमठी जप्त करने की कार्यवाही की। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जिला प्रशासन की कार्यवाहियों में सहयोग देकर करोद विश्वकर्मा नगर में 01 मकान की कुर्की एवं बाग फरहत अफजा में 01 मकान का सामान खाली कराने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 12 जून, 2026