क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। पुरानी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव स्थित चिमनी मिल गली में शुक्रवार दोपहर एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 3:31 पर आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 3:55 पर आग पर काबू पा लिया था। आग पांचवीं मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी। यह मंजिल टिन शेड और फाइबर शेड से निर्मित थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/ जून /2026