क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। गत माह विष्णु गार्डन में ई-स्कूटी में आग लगने से एक 13 साल के किशोर की मौत हो गई थी और उसकी दादी घायल हो गई थीं। अभी घटना को 15 दिन भी मुश्किल से बीते थे कि इसकी पुनरावृत्ति तुगलकाबाद में सामने आ गई। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अस्पताल में भर्ती हैं। एक तरफ जहां सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ईवी वाहनों में चार्जिंग के दौरान आग लगने की घटनाएं भी चिंता का विषय बन रही हैं। इसके पीछे लापरवाही बड़ा कारण है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/ जून /2026