राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इस क्रम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैतपुर इको पार्क के पास शुक्रवार देर रात एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरीके से अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल थी। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक कार से बाहर कूद गया था। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया, पर तब तक कार जलकर खाक हो गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/ जून /2026