राज्य
13-Jun-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। विजयनगर थाना अतंर्गत लक्ष्मीपुर कृष्णा ईलाट विजयनगर में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी रुपए चोरी कर ले गए| विजयनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर कृष्णा ईलाट विजयनगर निवासी 42 वर्षीय स्वाति गुप्ता गत दिवस अपने मकान में ताला लगाकर अपने माता पिता के पास जानकीनगर गई थी| दूसरे दिन घर आई तो देखा घर का दरवाजा खुला था| अंदर जाकर देखी तो घर में लगे नल, सोना चांदी के जेवरात व नगदी पैसे आलमारी से गायब थे, जिन्हें अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 13 जून 2026/ 05.32