राज्य
13-Jun-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत सोनी कालोनी शास्त्रीनगर में उल्टी दस्त होने और श्वांस लेने में तकलीफ होने पर एक युवती की मेडिकल अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी कालोनी शास्त्रीनगर निवासी 22 वर्षीय राशि वासनिक की गत सुबह लगभग 10 बजे उल्टी दस्त होने और श्वांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार दौरान गत शाम लगभग 7 बजे राशि वासनिक की मौत हो गई । पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 13 जून 2026/ 05.36