क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


मधुबनी, (ईएमएस)। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गंगौर कैंप के एसएसबी जवानों व हरलाखी थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 147 किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में फुलहर मनोकामना मार्ग में पहुंचे जहां तस्कर भागने का प्रयास किया. लेकिन एसएसबी व पुलिस ने खदेड़ कर तस्कर को पकड़ लिया। मौके से सभी गांजे का पेटी जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कमतौल टोला पंचगछिया निवासी शुभाष कुमार के रूप में किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। - १३ जून/२०२६/ईएमएस