असम में 18 साल से अधिक उम्र वालों के आधार कार्ड जारी करने पर रोक गुवाहाटी(ईएमएस)। असम सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आधार कार्ड जारी करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। हालांकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और चाय बागान समुदाय से जुड़े लोगों को मार्च 2027 तक आधार कार्ड जारी किए जाते रहेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद दी। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम कैबिनेट ने फैसला किया है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड नहीं दिया जाएगा। हालांकि एससी, एसटी और चाय बागान समुदाय के लोगों को मार्च 2027 तक आधार कार्ड मिलते रहेंगे। विनोद उपाध्याय / 13 जून, 2026