राष्ट्रीय
13-Jun-2026


पटना(ईएमएस)। पटना में अपर थानेदार और एएसआई को गोली मारने वाला अपराधी एनकाउंटर में ढेर हुआ है। मसौढ़ी में शुक्रवार की शाम किडनैपिंग केस में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। अपराधियों की फायरिंग में मसौढ़ी थाने के अपर थानेदार राहुल कुमार और एएसआई संजय कुमार को गोली लगी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक अपराधी हैदर को गोली मारकर ढेर कर दिया। ये मुठभेड़ शुक्रवार की शाम 7:15 बजे मसौढ़ी थाने से महज 400 मीटर दूर मणिचक तालाब के पास एक खेत में हुई। दोनों ओर से करीब 12 गोलियां चलीं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भी किडनैप किए युवक को छुड़वा लिया। अपराधी वहां से भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की एक बदमाश को गोली लगी है। उसके साथ उसे पटना के 4 अस्पतालों में ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। विनोद उपाध्याय / 13 जून, 2026