धर्मशाला (ईएमएस)। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान बीच खेले गये पहले एक दिवसीय मैच में कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में अफगानिस्तान ने भारतीय टीम को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाये। गिल ने अपनी 66 गेदों खेलते हुए 11 चौके और 2 छक्कों की सहायता से नाबाद 84 रन। बारिश के चलते यह मैच 25-25 ओवरों का किया गया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी। रोहित दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। रोहित ने 2 चौके और एक छक्के की सहायता से 16 बॉल पर 16 रन बना। इसके बाद ईशान किशन के साथ शुभमन गिल ने 70 रनों की साझेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईशान 34 रनों के निजी स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गये। श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए और वह महज 12 रन बना सके। श्रेयस को जियाउर रहमान शरीफी ने मोहम्म्द सलीम के हाथ केच आउट किया। इसक बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने अफगानिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। शुभमन ने 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए वहीं राहुल ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 19 बॉल पर 39 रनों का योगदान दिया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पावरप्ले में ही अफगानिस्तान टीम ने 26 रनों के स्कोर तक तीन विकेट खो दिए। डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने इब्राहिम जादरान (1 रन) को आउट कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई. फिर अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल (0 रन) और रहमत शाह (3 रन) को पवेलियन भेजा. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान टीम की पारी को संभाला। गुरबाज ने सिर्फ 25 गेंदों पर अपना अद्वर्शतक पूरा किया। गुरबाज का साथ हशमतुल्लाह शाहिदी ने बहुत ही शानदार तरीके से निभाया और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई। गुरबाज को शतक तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और वो 48 गेंदों में ही सेंचुरी पूरी करने में सफल रहे। गुरबाज ने 51 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। गुरबाज का विकेट नीतीश कुमार रेड्डी ने लिया। इसके बाद डेब्यूटेंट हर्ष दुबे ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (27 रन) को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने मोहम्मद नबी (9 रन) को आउट किया। फिर हर्ष दुबे ने अजमतुल्लाह उमरजई (26 रन) और अल्लाह गजनफर (0 रन) के भी विकेट लिए। आखिरी ओवर में गुरनूर बरार ने राशिद खान (9 रन) और जियाउर रहमान शरीफी (4 रन) को आउट कर अफगानी पारी समेट दी। गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके।