जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत पंचमठा मंदिर सामुदायिक भवन के पास बाईक से टक्कर लगने पर लोडिंग वाहन चालक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बाईक चालक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवट बगीचा आनंद नगर अधारताल निवासी 20 वर्षीय सागर कुशवाहा उर्फ शिवांशु गत रात लगभग 10 बजे अपने दोस्त मयंक सिंह ठाकुर के साथ अपनी मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक एमपी 20 जेड एस 2679 में अधारताल पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद लौट रहे थे तभी मेन रोड क्रासिंग में सफेद रंग का छोटा हाथी लोडिंग वाहन से टकरा गया जिस कारण आटो चालक नितेश राय विवाद हो गया| पंचमठा मंदिर सामुदायिक भवन के पास नितेश राय एवं नितेश का दोस्त सागर कुशवाहा के साथ गाली गलोज करते हुये आटो में हुए नुकसान का 2 हजार रुपए मांगने लगा, मना करने पर नितेश ने उसे पकड़ लिया और नितेश के एक साथी ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 118(1), 119(1), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। - 16 जून 2026/ 04.55