क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


- पति समर्थ और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जेल रिमांड 30 जून तक बढ़ाई - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कराई गई पेशी - गिरिबाला सिंह ने की वकीलों से मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग भोपाल(ईएमएस)। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की रिमांड अवधि समाप्त होनेपर मंगलवार को दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से कोर्ट के सामने पेश किया गया। सूनवाई के बाद अदालत ने दोनो की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी है। इस दौरान गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से कहा कि जेल में उन्हें जो हिंदी और अंग्रेजी अखबार दिए जा रहे हैं, उनमें उनके केस से जुड़ी खबरें काटकर अलग कर दी जाती हैं। उन्हें पूरा अखबार पढ़ने को दिया जाए। साथ ही वकीलों से मुलाकात के लिए निर्धारित 20 मिनट की समय-सीमा समाप्त की जाए क्योकिं उनके प्रकरण की प्रकृति को देखते हुए हुए कानूनी सलाह के लिए तय समय से अधिक समय की आवश्यकता है। साथ ही गिरिबाला ने यह भी मांग रखी कि उन्हें बेटे समर्थ सिंह के साथ एक ही समय पर अपने वकीलों से मिलने की अनुमति दी जाए। इससे कानूनी रणनीति पर बेहतर समन्वय बन सकेगा। गिरिबाला सिंह ने अदालत के सामने आपत्ति जताते हुए कहा कि ट्विशा के परिजन और रिश्तेदारो को आवश्यक निर्देश जारी कर उन्हें मीडिया में सार्वजनिक बयान देने से बचने को कहा जाए। और जांच के दौरान ट्विशा की दवाइयां जब्त की गई थीं, लेकिन जब्ती पंचनामा (मेमो) की कॉपी गिरिबाला या समर्थ के वकीलों को नहीं दी गई, वह दिलवाई जाए। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने सीबीआई द्वारा पेश किए गए न्यायिक हिरासत बढ़ाने संबंधी आवेदन की कॉपी भी मांगी। कोर्ट के आदेश पर ये उनके वकीलों को दे दिए गए। वहीं ट्विशा पक्ष के वकील ने कोर्ट को बताया की दूसरी पीएम पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक एजेंसी को नहीं मिली है। यह रिपोर्ट जांच से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने की मांग की। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। जुनेद / 16 जून