क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


- लिफ्ट लेने के बहाने किया था रोकने का प्रयास - कमरे में ले जाकर धमकाते हुए परिचित से रकम मंगवाई - रात 3 बजे छोड़ा, दो संदिग्ध हिरासत में भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके में पत्रकार के साथ लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहॉ सोमवार देर रात काम के बाद वापस घर लौट रहे पत्रकार को बदमाशों ने लिफ्ट लेने के बहाने रोका और फिर चाकू की नोक पर उसे धसमकाते हुए एक कमरे में ले जाकर बंधक बनाते हुए 32 हजार रुपए की लूट कर ली। आरोप है कि बदमाशों ने पत्रकार के परिचितों से ऑनलाइन रकम मंगवाई और अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। करीब अलसुबह बदमाशो ने पीड़िता को धमकी देते हुए छोड़ दिया जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूत्रो के मुताबिक पुलिस ने दो संदेहियो को हिरासत में लेते हुए लूटी गई अधिकांश रकम रिकवर कर ली है। फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशो की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अनुज मीणा एक दैनिक अखबार में पत्रकार है, सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे की वह काम के बाद दो पहिया वाहन से ऑफिस से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में निशातपुरा इलाके में एक संदिग्ध युवक ने उनकी बाइक को सामने आकर रोकते हुए लिफ्ट मांगी। लेकिन अनुज ने उसे लिफ्ट देने से इनकार करते हुए वहॉ से निकलने का प्रयास किया। जैसै ही उन्होनें अपना वाहन आगे बढ़ाया तभी अचानक एक अन्य युवक उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। फरियादी का आरोप है कि बाइक गिरते ही वहां पहले से ही अंधेरे में छिपकर बैठै आरोपियो के तीन अन्य साथी युवक भी वहॉ आ धमके। बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू अड़ाया और जर्बदस्ती खीचतें हुए पास के एक कमरे में ले गए। कमरे में ले जाकर बदमाशो ने उनसे रकम देने की मांग की। जब उन्हें अनुज के पास अधिक पैसा नहीं मिला तब उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपने परिचितों से ऑनलाइन पैसे मंगवाने का दबाव बनाया। अनुज मीणा का कहना है की आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से 32 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवाये और बाद में रात करीब 3 बजे उन्हें छोड़ा गया। इसके बाद अनुज फौरन ही निशातपुरा थाना पहुचें। पुलिस का कहना है की पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही करते हुए पीड़ित द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर संदिग्धो की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। वहीं आरोपियो की पहचान जुटाने के लिये सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस सूत्रो के मुताबिक टीम ने दो बदमाशो की पहचान जुटाते हुए घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लेते हुए लूटी गई काफी रकम रिकवर की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है की जल्द ही सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। जुनेद / 16 जून