क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर थाना अतंर्गत ग्राम बंधी में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी 12 हजार रुपए चोरी कर ले गए| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंधी निवासी 37 वर्षीय श्रीमति पिंकी पटेल गत दिवस घर पर ताला लगाकर अपने मायके ग्राम बघेली खिन्नी गई थी| उसका बेटा प्रवीण पटेल जबलपुर में रहकर पढ़ाई करता है| उसके घर पर कोई नहीं था| गत दोपहर लगभग 2 बजे प्रवीण घर आया तो घर का दरवाजा व अंदर रखी आलमारी का लॉकर खुला है| उसने अपनी मां पिंकी पटेल को सूचना दी, सूचना मिलते ही वह अपने घर आई और आलमारी को चैक किया, जिसमें रखे सोने के कंगन, चांदी की एक जोड़ी पायल, नगदी 12 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। - 16 जून 2026/ 04.56