लेख
07-Feb-2023
...


शुभ संवत २०७९, शाके १९४४, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतुु, गुरु उदय पूर्वे, पूर्वे शुक्रोदय पश्चिम तिथि तीज, बुधवासरे, पू.फा. नक्षत्रे, अतिगंंंड योगे, वणिक करणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा दो.२/३२ मि. जातकर्म, नामाकरण, विद्यारंभ व्यापार मुर्हूूत तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम फलदायी होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक सुंदर, सुशील, जिद्दी, हठी, स्वाभिमानी, लड़ाई प्रवृत्ति का सैनिक, सिपाही, कमान्डर, बिग्रेडियर होगा। मेष राशि :- बैचेनी उद्विघ्नता से बचिए, सोचे हुए कार्य बना लेंगे, रुके कार्य बनेंगे। वृष राशि :- चिन्ताएं कम हो, सफलता के साधन जुटाए, अचानक लाभ के योग बनेंगे। मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटाए, व्यावसायिक क्षमता से वृद्धि होवे, समय का ध्यान दें। कर्क राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, समय शक्ति नष्ट होवे, विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे। सिंह राशि :- भोग ऐश्वर्य से स्वास्थ्य नरम रहे, विद्यार्थी वर्ग उत्साह से बचे, ध्यान रखे। कन्या राशि :- समय व धन नष्ट हो, क्लेश व अशांति होवे, कष्ट व चिन्ता बनी रहे। तुला राशि :- कार्य व्यवसाय में बाधा तथा तनाव व क्लेश से बचिए तथा रोग व्याधा से बचे। वृश्चिक राशि :- चिन्ता बनी रहे, कुटुम्ब की समस्याओं का समाधान अवश्य होवे। धनु राशि :- बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, आशानुकूल सफलता तथा सहयोग अवश्य ही मिलेगा। मकर राशि :- स्थिति से सुधार कार्य सफलता व सहयोग, संतोष होगा, बिगड़े कार्य बनेगे। कुंभ राशि :- स्वास्थ्य नरम, कही तनाव पूर्ण स्थिति, कष्ट प्रद होवे तथा कार्य संपन्न होगा। मीन राशि :- दूसरो के कार्यों में समय और धन नष्ट न करें, समय का ध्यान दे। डॉ़ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका