राज्य
08-Feb-2023
...


विकास यात्रा में मंत्री पर घिस दिया केवांच भोपाल (ईएमएस)। भाजपा इनदिनों विकास यात्रा निकाल रही है। यात्रा के दौरान जनता का आक्रोश भी सामने आ रहा है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार के पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पर किसी ने केवांच घिस दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे खुद कहते हुए दिख रहे है कि किसी ने खुजली वाली फली (केवांच) लगा दी। वीडियो में मंत्री रात के समय में हाथ पैर धोते दिखाई दे रहे है। यह वीडियो अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के ग्राम देवरची गांव का बताया जा रहा है। दरअसल, प्रदेश सहित जिलेभर में भाजपा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाल रही है। मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव विकास यात्रा में शामिल होने मुंगावली विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक वीडिया सामने आया है। जिसमें बृजेंद्र सिंह खुद कह रहे है कि किसी ने केवांच की फली लगा दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाते नजर आए। विनोद/08/02/2023