व्यापार
17-Mar-2023
...


8वें पायदान से खिसककर 13वें नंबर पर पहुंचे मुंबई (ईएमएस)। बीते दो महीनों से कारोबार जगत में भारतीय कारोबारी गौतम अडानी और अडानी समूह की चर्चाएं हो रही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की दौलत आधे से अधिक लूट गई। अडानी के शेयरों में 85 फीसदी तक गिर चुके हैं। अडानी के शोर के बीच अगर आप रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भूल गए हो तब जरा एक बार गौर करें। पिछले कुछ दिनों से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शेयरों में गिरावट का असर मुकेश अंबानी की दौलत पर पड़ा है। शेयरों में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आ गई है। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर पहुंच गए है। जो अंबानी अब तक लिस्ट में 8वें पायदान पर थे, खिसककर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 85 अरब डॉलर से गिरकर 79.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को उनके नेटवर्थ में 579 मिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है। बीते पांच कारोबारी दिन में अंबानी 8वें नंबर से गिरकर 13वें नंबर पर पहुंच गए। उनके नेटवर्थ में करीब 6 अरब डॉलर यानी 4,95,28,20,00,000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं अडानी धीरे-धीरे कमबैंक कर रहे हैं। आज उनकी नेटवर्थ 48.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में वहां 37वें नंबर से चढ़कर 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट के बाद मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में रिलायंस के शेयरों ने 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर को छूआ था। रिलायंस के शेयर 2202.20 रुपये के लेवल तक गिर गया था। एक साल के भीतर रिलायंस के शेयरों में 13 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। कंपनी का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ तक गिर गया है। आशीष दुबे / 17 मार्च 2023