लेख
19-Mar-2023
...


शुभ संवत 2079, शाके 1944, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, शिशिर बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, पूर्वे शुक्रोदय पश्चिम तिथि चर्तुदर्शी, सोमवासरे, शतभिषा नक्षत्रे, साध्य योगे, विवकरणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा दिन 2/06 तक चर्तुवर्ती क्रत सांय मेषे भानु तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम फलदायी होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी-हठी, अपनी चलाने वाला, धनीमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्यमी तथा मार्केटिंग मैनेजर होगा। मेष राशि Š- मानसिक बेचैनी, दुर्घटना से बचें, अधिकारी से तनाव होगा, धैर्य पूर्वक कार्य करें। वृष राशि Š- योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन जुटायें, विशेष लाभ होगा। मिथुन राशि Š- अचानक उपद्रव कष्टप्रद होगा, विशेष कार्य स्थगित रखें, कार्य अवरोध होगा। कर्क राशि Š- परिश्रम से कुछ सफलता मिले, कार्य व्यवसाय की विशेष चिन्ता बनी रहेगी। सिंह राशि Š- किसी अपवाद व दुर्घटना से बचें, व्यवसायिक क्षमता में बाधा होगी। कन्या राशि Š- व्यवसाय गति उत्तम होगी, चिन्ता कम होगी तथा कार्य अवरोध होगा। तुला राशि Š- मानसिक बेचैनी, उद्विघ्नता के योग बनेंगे, कुटुम्ब में क्लेश के योग हैं। वृश्चिक राशि Š- सामर्थ्य वृद्धि के साथ तनाव व झगड़ा किन्तु सम्मानित होंगे, मित्र सहयोगी होंगे। धनु राशि Š- कुटुम्ब की समस्यायें कष्टप्रद होंगी, धन का व्यर्थ व्यय अपवाद बनेगा। मकर राशि Š- योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन जुटायें, रुके कार्य बनेंगे। कुंभ राशि Š- स्वभाव में खिन्नता, मानसिक बेचैनी, बने हुये कार्य में विलम्ब होगा। मीन राशि Š- तनाव, क्लेश व अशांति का वातावरण, परिश्रम विफल होगा, कार्यगति मंद होगी। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका