ज़रा हटके
29-Apr-2023
...


प्लास्टिक सर्जरी बनी मॉडल की मौत का कारण वाशिंगटन (ईएमएस)। हॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री किम कार्दशियन की खूबसूरती की दुनिया दिवानी है। किम जैसी खूबसूरती और फिगर पाने का नशा लड़कियों में इस कदर चढ़ गया है कि वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। किम की हमशक्ल ओनलीफैंस मॉडल क्रिस्टीना एश्टन गोरकानी का हाल ही निधन हो गया है, उन्होंने हूबहू किम जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई यहीं उनकी मौत का कारण माना जा रहा है। 34 साल की मॉडल की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है। दो दिन पहले परिवार की तरफ से उनके निधन की जानकारी दी गई, जिसके बाद से लोगों को बेहद झटका लगा है। क्रिस्टीना को किम जैसा दिखने और बॉडी फिगर पाने की वजह से जाना जाता था और इसी के चलते वह काफी पॉपुलर हो गई थी। क्रिस्टीना को क्या पता था कि उनका ये क्रेज ही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा। परिवार ने साफ किया कि मैडिकल प्रक्रिया के दौरान एश्टन की ये हालत हुई और जो बद से बदतर होती चली गई। इसके बाद उनके निधन की जांच चल रही है। परिवार का कहना है कि मॉडल हमेशा ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश में रहती थी। फैंस अभिनेत्री को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। प्लास्टिक सर्जरी से होने वाला नुकसान प्राकृतिक चीज अधिक खूबसूरत होती है, फिर चाहे वह आपकी नेचुरल ब्यूटी ही क्यों न हो।प्लास्टिक सर्जरी एक बाह्य चीज है, जिसमें आपके शरीर के उस हिस्से में कुछ ऐसी चीजें लगाईं जाती हैं जो त्वचा के जैसी दिखती तो है, लेकिन वो प्राकृतिक नहीं होती। ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी करवाने से नेचुरल निखार खो जाता है। ज्यादातर प्लास्टिक सर्जरी चेहरे के अंगों के पास की जाती है। इससे चेहरे के आसपास के अंग की मांसपेशियां खराब हो जाती हैं। दवा रिएक्शन करने से इंसानी शरीर पर प्रभाव पड़ता है। सर्जरी के बाद कई बार इसके शरीर पर निशान रह जाते हैं। जब आपके शरीर में बाहर से कोई चीज डाली जाएगी, तो इससे त्वचा को नुकसान होता है। कई बार शरीर में हार्मोनल चेंजेज भी होने लगती हैं जो की इंसान के स्वास्थ और त्वचा में बुरा असर डालते हैं। अक्सर प्लास्टिक सर्जरी के बाद जलन, खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है। कभी-कभी इस सर्जरी को कराने से जैसा परिणाम हम चाहते हैं, वह नहीं मिल पाता है। सर्जरी असर तो करता है, पूरी तरह अंग में बदलाव कभी-कभी नहीं कर पाता। आशीष/ईएमएस 29 अप्रैल 2023