मनोरंजन
02-Jun-2023
...


मुंबई (ईएमएस)। टाइगर श्रॉफ ने एक्सरसाइज के दौरान अपनी बहन कृष्णा के पेट पर घूसे मारे। हालां‎कि यह मजाक था, ले‎किन यूजर्स ने उनकी खबर ले ली। ‎किसी ने म‎हिला आयोग का डर दिखाया तो ‎किसी ने परंपरा और आदर्श की दुहाई दी। गौरतलब है ‎कि टाइगर श्रॉफ का हीरोपंति से लेकर अब तक बेहतरीन सफर रहा है। फैंस उनकी डांसिंग और टोन्ड बॉडी के भी कायल है, ‎जिस पर उन्होंने बचपन के दिनों से लेकर खूब मेहनत की है। टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमा चुके हैं, और ब्रूस ली को अपना आदर्श मानते हैं। वह अपने वर्कआउट को लेकर जुनूनी हैं, और एक्सरसाइज करना उनका डेली रूटीन है। टाइगर तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बहन कृष्णा के साथ एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। टाइगर बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर कृष्णा के पेट पर मारते देखे जा सकते हैं। एक्टर के इस तरह एक्सरसाइज करने को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। इस वीडियो को इन्सटैंट बॉलीवुड की तरफ से शेयर किया गया था। उस वीडियो में जिन्हें टाइगर का इस तरह एक्सरसाइज करना पसंद नहीं आया, उन्होंने एक्टर की स्किल्स को क्रिटिसाइज किया है। कई यूजर्स ने कमेंट किया, औरतों पर हाथ नही उठाते। इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ये वीडियो महिला आयोग को दिखाओ। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर चुटकी ली है। एक यूजर ने लिखा, हर भाई कभी न कभी तो ये करना चाहता है, बस मम्मी पापा रोक देते हैं। टाइगर श्रॉफ ने अब तक बाघी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 रैंबो जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां 2 और विकास बहल की गणपत है। बड़े मियां छोटे मियां 2 मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखे जाएंगे। महेश/ईएमएस 02 जून 2023