क्षेत्रीय
06-Jun-2023
...


ललितपुर (ईएमएस)। विगत कुछ दिनों पूर्व उड़ीसा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में मरने वाले लोगों को जय अम्बे रक्तदान समिति रजि और जन कल्याण समिति ललितपुर रजि के द्वारा घन्टाघर पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी ने उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर बहुत ही दुख एवं अफसोस जताते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही बड़ी छति हुई है। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा है कि हमारे देश के लिए बहुत ही दुखद घटना है। जिससे हमारे देश को और भारतीय रेल को बहुत बड़ी छति पहुंची है। अजय जैन साइकिल ने कहा है कि इस ट्रेन हादसे से हमारे देश को बहुत ज्यादा दुख है इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों को भगवान सहन शक्ति प्रदान करें। जो घायल हुए हैं उन्हें ईश्वर जल्द से जल्द स्वस्थ एवं ठीक करें। आज पूरे भारत देश में इस ट्रेन हादसे को लेकर देशवासियों को बहुत ही दुख महसूस हो रहा है। जय अम्बे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा है कि इस ट्रेन हादसे से पूरे भारतवर्ष में बहुत ही क्षति पहुंची है जिन लोगों ने अपनी जान गवाई है उन्हें भगवान अपने चरणों में स्थान दे और जो घायल हुए हैं उन्हें भगवान जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ करें यही ईश्वर से कामना करते हैं। इस भावभीनी श्रद्धांजलि में उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष नेताजी कैलाश नारायण निरंजन, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, उ प्र व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नरेंद्र कंडकी, उ प्र प्रकोष्ठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय जैन साइकिल, दीपक राठौर अध्यक्ष जय अम्बे रक्तदान समिति रजि, आशीष गोस्वामी, जितेंद्र राठौर पार्षद, चन्दन सिंह अध्यक्ष जन कल्याण समिति रजि, समाजसेवी कन्हैयालाल रजक जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ रजि, बलराम राज, साहिल मेहरोलिया, बासुदेव पटवा, कन्हैया नामदेव, सतेंद्र नामदेव, स्वेता राज यादव, इमरान खान, अमित लखेरा, सुनील जैन, शोयेब खान, सुमित अग्रवाल, त्रिदेव दुबे, चुन्नू जैन, रिंकू नामदेव, ओमप्रकाश अहिरवार, मोनू जैन आदि मौजूद रहे। ईएमएस / जयेश बादल / 06 जून 2023