मनोरंजन
18-Sep-2023
...


मुंबई (ईएमएस)। जहां सेलेब्स को फैंस का खूब प्यार मिलता है, वहीं कई बार उन्हें लोगों की नफरत भी झेलनी पड़ती है। अब हाल ही में टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी फेम अभिनेता आकाश चौधरी के साथ कुछ लड़कों ने ऐसा ही किया। कुछ लड़कों ने बीती रात आकाश चौधरी पर बीच सड़क हमला किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, बीती रात आकाश चौधरी को एक रेस्टोरेंट का बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह कुछ फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाते हैं। तभी एक फैन उन्हें आगे आने के लिए कहता है, लेकिन आकाश वहीं खड़े रहते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक करवा लेते हैं, लेकिन फैंस को अभिनेता की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आतीं और वह आकाश को हाथ में पकड़ी हुई पानी की बोतल से मारने की कोशिश करता है। इसके बाद जब अभिनेता वहां से चले जाते हैं, तब वह लड़का उनके पीछे से पानी की बोतल फेंककर मारता है। लेकिन आकाश उस लड़के की बात कुछ समझ नहीं पाते। आकाश चौधरी का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब उनके फैंस हमलावर को देखकर भड़क गए। आशीष/ईएमएस 18 सितम्बर 2023