राज्य
30-Nov-2023


खेडा (ईएमएस)| खेडा में पिछले दो दिनों में 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई| बताया जाता है कि नशीले सिरप पीने की वजह से पांच लोगों की जान गई| घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| जिसमें एक भाजपा का नेता होने के खुलास के बाद मामला गरमा गया है| जानकारी के मुताबिक खेडा जिले के बिलोदरा और बगडु गांव में दो दिन के भीतर 5 लोगों की मौत हो गई| 5 लोगों की मौत के बाद खेडा एलसीबी, एसओजी और नडियाद ग्रामीण पुलिस में जांच शुरू कर दी| मृतकों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी| लोगों में चर्चा है कि नशीला सिरप पीने की वजह से 5 लोगों की मौत हुई| मेहमदाबाद, नडियाद, महुधा, उमरेठ और भालेज में नशीले सिरप की धूम बिक्री हो रही है| बताया जाता है कि युवा सिरप में सादा सोडा मिलाकर इसका सेवन करते थे और इसका नाम दिया था ‘फेन्सीडी’| फिलहाल इस मामले में पुलिस ने योगेश सिंधि, किशोर सोढा और ईश्वर सोढा को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ कर रही है| खासकर सिरप बोचने वाले नारायण सोढा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है| जिसमें खुलासा हुआ है कि नारायण सोढा भाजपा का नेता है| इस खुलासे के बाद मामला और गरमा गया है| सतीश/30 नवंबर