राज्य
23-Feb-2024
...


सुल्तानपुर (ईएमएस)। कूरेभार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सेउर गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी व पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार पर सवार पति-पत्नी व एक अन्य महिला की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास शुक्रवार की सुबह सात बजे लखनऊ से बिहार की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पर सवार बिहार के बिहिया आरा निवासी राम चंद्र गुप्ता (55), पत्नी माया देवी (52), पुत्र विकास (30) और उनकी एक महिला परिजन चिंता देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में राम चंद्र गुप्ता, माया देवी व चिंता देवी की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, विकास घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल विकास को सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। प्रत्मिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।