राष्ट्रीय
26-Feb-2024
...


बरेली (ईएमएस)। यूपी के बरेली में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मं‎‎दिर में जाकर शादी कर ली। बताया जा रहा है ‎कि युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। इन दोनों ने मंदिर में जयमाला डालकर एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। युवती का कहना है कि उसकी आस्था भगवान श्री राम में बहुत है। साथ ही वह तीन तलाक व हलाला जैसी प्रथा से परेशान हो चुकी थी। युवती ने अपने परिवार से खुद की और पति की जान को खतरा बताया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीया युवती का नाम सोनम सिद्दीकी है, ‎जिसने अब अपना नाम लक्ष्मी रख लिया है। उसने विष्णु मौर्य नाम के युवक से शादी की है। दोनों ने थाना देवरनिया स्थित गांव के एक मंदिर में सात फेरे लिए। लक्ष्मी ने कहा कि वह और विष्णु एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। सोनम सिद्दीकी उर्फ लक्ष्मी ने कहा कि उसने हलाला और तीन तलाक से परेशान होकर सनातन धर्म अपनाया है। अब सनातन धर्म के तहत सारे रीति-रिवाज अपनाते हुए विष्णु मौर्य के साथ शादी की है। मीडिया से बातचीत करते हुए सोनम उर्फ लक्ष्मी ने बताया कि वह और विष्णु एक दूसरे को पिछले 12 वर्षों से जानते हैं। पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनम ने कहा ‎कि कुछ समय पहले मेरा निकाह पक्का हो गया था। लेकिन मुझे इस्लाम धर्म छोड़ना था और विष्णु से शादी करनी थी, इस‎लिए यह सब ‎किया। वहीं सोनम सिद्दीकी का कहना है कि शादी के बाद अब वो अयोध्या में रामलला के दर्शन करने भी जाएंगे। सोनम की भगवान राम में गहरी आस्था है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी भी दी है। सोनम ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है। सोनम ने कहा कि आए दिन परिवार के लोगों से धमकी मिलती रहती है। इसलिए वह दोनों ही पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द ही सुरक्षा की मांग भी करेंगे, ता‎कि दोनों साथ सकून से रह सकें।