क्षेत्रीय
31-Mar-2024


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले की चन्देरी रोड़ स्थित नसीहर घाटी पर तेंदुआ, 2 शावको के साथ गाय का शिकार करते हुए देखा गया है। तेंदुआ को अशोकनगर आ रहे युवाओं ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। कार की रोशनी पड़ते ही तेंदुए भाग गए। दरअसल हैरी रघुवंशी, सुनील रघुवंशी, शिवप्रताप रघुवंशी, नीलम चंदेरी से अशोकनगर कार से आ रहे थे। रात करीब 9 बजे नसीहर घाटी से वे कार से निकल रहे थे तभी 3 तेंदुए उनको दिखाई दिए जो गाय का शिकार कर रहे थे। जब गाड़ी की लाइट उन पर पड़ी तो वे भागने लगे। हैरी रघुवंशी ने बताया कि पहले हमारी गाय पर नजर पड़ी थी। उसे देखकर हमने गाड़ी रोकी और लाइट को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। लाइट को तेंदुए की ओर किया तो वह भागने लगे। 2 शावक और एक तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसका वीडियो भी हमने बना लिया। उन्होंने बताया कि जिस समय हमारी गाड़ी वहां खड़ी थी वहीं से एक बाइक चालक भी निकल रहा था लाइट की रोशनी पडऩे से उसे तेंदुए दिख गए। जिससे वह भी सावधानी से निकल गया। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 31 मार्च 2024