ज़रा हटके
07-Apr-2024
...


-अंदर मिला लग्जरी कारों का कब्र‍िस्‍तान लंदन (ईएमएस)। इंग्‍लैंड के मिल्टन कीन्स के रहने वाले एशले उरबेक्स नई-नई चीजें तलाशते रहते हैं। उन्‍होंने अपने एक दोस्‍त से सुना था कि जंगल में कीमती खजाना छुपा हुआ है। तभी से एशले जंगल की खाक छान रहे थे। उन्‍हें यकीन था कि अगर ये बात कहीं से आई है, तो निश्च‍ित तौर पर कुछ तो होगा। वह कई महीनों से जंगल-जंगल घूम रहे थे। आखिरकार एक दिन उनकी इच्‍छा पूरी हो गई। जब जंगल के अंदर उन्‍हें एक ‘कीमती खजाना’ नजर आया। एशले ने सोशल मीडिया मंच टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर पूरी बात बताई। कहा, नॉटिंघमशायर के जंगल में घूमते हुए उसे एक शेड नजर आया। अंदर गई तो लग्‍जरी कारों का विशाल काफिला बंद था। सारी विंटेज कारें थीं। इनमें मर्सिडीज, फोर्ड और रिले वन-पॉइंट-फाइव शामिल थीं। पहले तो एशले को लगा कि शायद कोई घूमने आया होगा, और छोड़कर गया होगा। लेकिन जैसे-जैसे वे अंदर घुसते गए, देखकर हैरान रह गए। एक दो नहीं बल्‍क‍ि 50 लग्‍जरी कारों का काफिला था। एशले ने कहा, दुख की बात है कि इन विंटेज कारों को सड़ने के लिए छोड़ दिया गया था। इनमें एक पुराना डेमलर, रोवर 2300, रिले वन-पॉइंट-फाइव, एमजी एमजीए, ट्रायम्फ जीटी6 एमके3, ऑस्टिन 8, हिलमैन हंटर, वैंडेन प्लास, मर्सिडीज 220, एक ऑस्टिन मॉरिस मिनी और कई फोर्ड शामिल हैं। 26 साल की एशले ने बताया कि अधिकांश कारें सड़ रही थीं और खराब स्थिति में थीं। उन पर बहुत सारा जंग लगा हुआ था। जब उन्‍होंने इसके बारे में पता करने की कोशिश की, तो जो जानकारी हाथ लगी वह और भी चौंकाने वाली थी। पता चला कि बहुत सारे लोग इस जंगल में घूमने के लिए आते हैं और सैकड़ों मील की दूरी तय करने के बाद अपनी कारों को छोड़कर चले जाते हैं। वे ऐसा क्‍यों करते हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। एशले ने इस खोज को अपने टिकटॉक अकाउं पर साझा किया, जिसे लाखों बार देखा गया। मालूम हो कि जब भी आप जंगल की कल्‍पना करते हैं, तो जहन में सिर्फ खूंखार जानवर, नदियां, झील आते हैं। ज्‍यादातर लोग इन्‍हीं मनमोहक चीजों को देखने के लिए जाते हैं। जंगल सफारी करते हैं, ताकि जानवरों को देख सकें। लेकिन कुछ लोगों की नजर किन्‍हीं और चीजों पर भी होती है। जैसे इस शख्‍स की। लेकिन हाल ही में इसे एक जंगल में जो कुछ मिला वह हैरान करने वाला था। सुदामा/ईएमएस 07 अप्रैल 2024