अंतर्राष्ट्रीय
16-Apr-2024
...


इस्लामाबाद (ईएमएस)। ईरान और इजरायल के बीच इस समय काफी तनाव है। ईरान के हमले के बाद दोनों देशों में युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान की मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले जैद हामिद का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैद हामिद बाकायदा गन लेकर ट्रेनिंग करते हुए दिख रहा है। जैद के इस वीडियो को पाकिस्तान के कई सोशल यूजर्स ने शेयर करते हुए जैद का मजाक उड़ाया है। वीडियो में लाल टोपी जैद दो प्वाइंट के बीच भागते हुए और फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। उसके हाथ में गन है और पीठ पर एक बैग भी है। इस दौरान वह किसी फौजी की तरह से कभी घुटनों पर बैठकर तब कभी लेटकर फायरिंग कर रहा है। जैद के वीडियो को शेयर करते हुए पिरधन बलूच ने लिखा, जैद यरूशलम के करीब पहुंच चुका था। अचानक जैद को ख्याल आया कि घर में पानी की टंकी भर गई होगी, तब मोटर बंद कर दूं, बस वह लौट आया। पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने जैद के वीडियो पर लिखा, ये भी क्या चीज बनाई है भाई लोगों ने। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस आदमी ने अपना पूरा जीवन जिहाद की तैयारी में बिता दिया लेकिन ये अलग बात है कि कहीं जाने की हिम्मत इसकी कभी नहीं हुई। सादिया ने कहा कि खुदा के वास्ते जैद हामिद खुद भी चला जाए और मुल्ला माफिया को भी अपने साथ ही इजरायल ले जाए। कई यूजर्स ने कहा कि यह इजरायल के खिलाफ जिहाद की तैयारी है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं है। पाकिस्तान में लाल टोपी के नाम से कुख्यात जैद सोशल मीडिया पर अपने भड़काऊ बयानों को लिए पहचान रखता है। जैद कभी भारत, कभी अमेरिका कई बार इस्लामिक देशों के खिलाफ भी जहर उगलता रहा है। जैद हामिद का पसंदीदा विषय गजवा-ए-हिंद रहा है। अपने वीडियोज में जैद ने बार-बार कहा है कि जल्दी ही पाकिस्तान और भारत की जंग होने जा रही है। इस जंग में पाकिस्तानी फौज दिल्ली पर जीत हासिल करते हुए गजवा हिंद करेगी। आशीष दुबे / 16 अप्रैल 2024