राज्य
16-Apr-2024


हाथरस (ईएमएस)। लोकसभा चुनाव के दौरान हाथरस दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के घर पर उनसे मिलने पहुंचे और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल रात को ही हाथरस आ गए थे और उन्होंने रात्रि में शहर के एक होटल में विश्राम किया और आज सुबह पार्टी के कई वरिष्ठ जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के घर उनसे मिलने पहुंचे।वसुंधरा एंक्लेव कॉलोनी में स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के आवास पर पहुंचे, जहां पर उनका गौरव आर्य व उनकी धर्मपत्नी द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ में श्रीमती अंजुला सिंह माहौर विधायक सदर, अनिल सिसोदिया, अंकुर सिसोदिया, संजय सक्सेना, मोहन पंडित ,नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय अंकुश गॉड, सभासद सुरेश चौधरी, सभासद सूरज माहौर, प्रशांत शर्मा, डॉ विकास शर्मा जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 16 अप्रैल 2024