राष्ट्रीय
17-Apr-2024
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि आलाकमान को फैसला करना हैं, मैं उनका फैसला मानूंगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव वायनाड और अमेठी सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। राहुल गांधी ने सिर्फ वायनाड से सीट दर्ज की थी। इस बार भी कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है, लेकिन अभी तक अमेठी को लेकर संस्पेस बरकार है। दरअसल, अमेठी सीट 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की हार से पहले कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। क्योंकि इस सीट से राहुल गांधी 2004, 2009 और 2014 में जीते थे। विपक्षी गठबंधन इंडिया तहत कांग्रेस को यूपी के 80 सीटों में प्रदेश में 17 सीटें दी गई है। इसमें रायबरेली और अमेठी भी है, लेकिन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले हैं। दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में कयास लग रहे हैं, कि रायबरेली से कांग्रेस प्रियंका गांधी को टिकट दे सकती है। अमेठी से राहुल गांधी को उतारा जा सकता है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा था कि अमेठी से बात ज्यादा इसकारण उठ रही है, क्योंकि मैंने 1999 से वहां लोगों के बीच प्रचार किया और वहां पोस्टर भी लगने शुरू हुए। आशीष दुबे / 17 अप्रैल 2024