क्षेत्रीय
25-Apr-2024
...


---कांग्रेस की नीति और नियत का मोदी ने भरे मंच से किया खुलासा मुरैना (ईएमएस)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को मुरैना पहुंचे। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वह पुलिस परेड ग्राउण्ड में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चम्बल को एक नई पहचान दिलाई है। चम्बल, सिंध पार्वती लिंक परियोजना से सिंचाई की समस्या दूर होगी। पानी की समस्या को दूर करने के लिए मूंदरी बांध जैसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ढाई हजार करोड की लागत से बना ग्वालियर-श्योपुर रेलवे ट्रेक हो, लेघर पार्क भी विकसित किया जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की देखरेख में ग्वालियर को भी मजबूत किया गया है। भाजपा सरकार में हुए विकास को भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर के लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस का वो काला दौर देखा है। चार जून के बाद हमारे तेज तर्रार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का विकास और गति पकड़ने जा रहा है। भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है वहीं कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान करे, सबसे ज्यादा मेहनत करे, सबसे ज्यादा समर्पण करे उसे सबसे पीछे रखो। इसलिए कांग्रेस ने इतने वर्षों तक सेना के जवानों की वन रेंक वन पेंशन जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। हमने सरकार बनते ही वन रेंक वन पेंशन को लागू किया। हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे हमने उन्हें भी खुली छूट दे दी। हमने कहा अगर एक गोली आती है तो दस गोली चलनी चाहिए, अगर एक गोला फेंकते हैं तो दस तोपें चल जानी चाहिए। आज देश में लाखों स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं की मदद कर रहे हैं। मोदी ने गांव-गांव में शौचालय बनाकर माताओं-बहनों के सम्मान की रक्षा की है। अब अगले पांच वर्षों के लिए मोदी ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। तीन करोड़ महिलऐं जब लखपति दीदी बनती हैं तो उस परिवार की, उस गांव की सारी अर्थ व्यवस्था तेज गति से दौड़ने लग जाती है। उन्होंने कांग्रेस की नीति और नियत पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सब जानते हैं आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन स्वीकार किया था। मां भारती के हाथों की जंजीरें काटने की वजाये कांग्रेस ने मां भारती की भुजाऐं ही काट दी थी और देश के टुकड़े कर दिये थे। लेकिन कांग्रेस सुधरने को तैयार नहीं है। कांग्रेस को लगता है यही उसके फायदे का रास्ता है। आज एक बार फिर कांग्रेस कुर्सी के लिए छटपटा रही है और कुर्सी पाने के लिए भांति-भांति के खेल, खेल रही है। देश के नागरिकों की आंखों में धूल झोंककर सत्ता हथियाने के लिए आपके भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है। यह लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटका में कांग्रेस सरकार का राज है और उन्होंने क्या पाप किया है यह सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। मुझे बताईये कि आपके गांव में कोई आकर कह दे कि इस गांव में सारे के सारे लोग अब यह नहीं यह हो गए तो आपको मंजूर होगा क्या। कांग्रेस सरकार ने कर्नाटका में जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं उच्च वर्ग के हों या धनी हों, या न्यायापति, बस सिर्फ मुसलमान होना चाहिए। अगर वह मुसलमान है तो उन्होंने रातों रात एक कागज निकालकर हस्ताक्षर करके उन सबको ओबीसी घोषित कर दिया। वहां कांग्रेस ने शिक्षा और सरकारी नौकरी में पहले जिन ओबीसी लोगों को आरक्षण मिलता था उस ओबीसी समाज में इतने सारे नये डाल जिससे उनको मिलने वाला लाभ छीन लिया गया। जो मुसलमानों को नया ओबीसी बना दिया था जो कि गैर कानूनी और संविधान के विपरीत था। संविधान बाबा साहव ने देश के लोगों से चर्चा कर लिखा था। जो कि देश की अखण्डता के लिए था। यही नहीं किसी भी धर्म के आधार पर उन्होंने आरक्षण नहीं दिया था यह बाबा साहव की सोच थी। लेकिन कांग्रेस ने धोखेबाजी की और पिछले दरवाजे से बाबा साहव अम्बेडकर की पीठ में छुरा घोंप दिया। कांग्रेस का कर्नाटका यह मोडल पूरे देश में लागू करना चाहती है। दलित, आदिवासी व पिछड़े वर्गों के हक छीनने का षडयंत्र कांग्रेस लंबे समय से कर रही है। 19 दिसम्बर 2011 को जब कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस की केन्द्र सरकार धर्म के नाम पर आरक्षण देने का एक मुस्द्दा केबिनेट में लेकर आई थी। इस केबिनेट नोट में यह कहा गया था कि ओबीसी समाज को जो 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता है उस आरक्षण का एक हिस्सा काटकर मजहब के नाम पर दिया जायेगा। सिर्फ दो दिन बाद 22 दिसम्बर 2011 को इसका आदेश भी निकाल दिया गया। बाद में आंध्रप्रदेश के हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार के इस आदेश को रद्द कर दिया। जिसके बाद यह सुप्रीम कोर्ट में गए लेकिन वहां भी राहत नहीं मिली। तब 2014 में कांग्रेस ने घोषणा पत्र में लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाना पड़े तो बनायेंगे। 2014 में ओबीसी, दलित व आदिवासी समाज जग गया और उन्होंने एक होकर कांग्रेस के सपनों को मिट्टी में मिलाकर भाजपा का साथ दिया। वर्तमान में कांग्रेसी अधूरा काम पूरा करने के लिए फिर से नई चाल चलने लगे हैं। जो हमारे कुशवाह, गुर्जर, यादव, गडरिया, धाकड़, प्रजापति आदि समाज के भाई बहनों को जो आरक्षण मिलता है कांग्रेस इन सभी ओबीसी जातियों से उनका हिस्सा छीनकर अपने चहिते वोट बैंक को मजबूत करने के लिए उनके चरणों में देने का मन बनाकर के बैठी है। मुरैना की जनता मुझे बताईये क्या आप ऐसा पाप होने देंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा द्वारा जरूरत मंदों को कोविड के समय राशन की किल्लत को बिना भेद भाव सबाको मुफ्त दिया था। भाजपा सरकार ने चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिये जो कि बिना भेद भाव व हर धर्म के लोगों को मिले। भाजपा सरकार ने 11 करोड़ घरों तक पीने के पानी का कनेक्शन पहुंचाया जिसमें किसी भी तरह से भेदभाव नहीं होने दिया। कांग्रस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है लेकिन भाजपा कहती है यह हक जरूरत मंदों का हे। कांग्रेस एक के बाद एक ऐसी घोषणा कर रही है जो देश को भी कमजोर करेगी और आपके परिवार को भी कमजोर करेगी। इन दिनों कांग्रेस के शहजादे जो आजकल चिंतित हैं कि आये दिन उनको मोदी का अपमान करने में मजा आता है। मोदी के लिए भला बुरा कहने में उनको मजा आ रहा है। मैं यह सब देख रहा हूं कि सोशल मीडिया व टीव्ही में बहुत सारे लोग चिंता जताते हैं कि यह भाषा अच्छी नहीं है। मेरी जनता से अपील है कि ऐसी बातों से आप लोग दुख मत होईये। वे तो नामदार हैं और हम कामदार हैं। नामदार तो कामदार तो ऐसे ही ठोकरें देते आये हैं। अगर मुझे पांच पचास गालियां पड़ जायें तो आप लोग नाराजगी व्यक्त मत कीजिये। मेरी आप लोगों से प्रार्थना है कि यह नामदार लोग कुछ भी कहें कामदार लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। सहजादे पूरे देश में यह कह रहे हैं कि आपकी संपत्ति का एक्सरे होगा और आपकी अलमारी में क्या पड़ा है, किसी माता बहनों ने कोई बचत रखी है वह एक्सरे करके खोजा जायेगा। जो त्री धन है वह कोई छूता नहीं है क्योंकि वह पवित्र होती है लेकिन कांग्रेस उसे बांटने की सार्वजनिक घोषणा कर रही है। यह एक्सरे करके आपको लूटने की योजना बना रहे हैं क्या आप उनको अपनी संपत्ति छीनने का अधिकार देंगे क्या। इतना ही नहीं यह इससे भी संतुष्ट नहीं है वह जीते जी तो छोड़िये यह स्वर्गवास के बाद भी आपकी जो बची हुई संपत्ति है जो आपके बेटे, बेटी को मिलनी चाहिए वह भी अब आप नहीं दे पाओगे। कांग्रेस वाले कहते हैं कि उनकी सरकार आयेगी तो वह भी डिब्बे में से गुल कर दिया जायेगा। कांग्रेस इनहैरीटेंस टैक्स आप पर लगाना चाहती है जिसके तथ्य अब निकलकर सामने आ रहे हैं और वह देश की आंखों खोलने वाले हैं। मैं आज देश के सामने पहली बार एक दिलचस्प तथ्य आपके सामने रखना चाहता हूं। जब देश की एक प्रधानमंत्री बहन इंदिरा जी नहीं रहीं तो उनकी जो मिल्कियत थी वह उनकी संतानों को मिलनी थी लेकिन पहले ऐसा कानून था कि वह उनको मिलने से पहले एक हिस्सा सरकार ले लीती थी। क्योंकि कांग्रेस ने पहले ऐसा कानून बनाया था। मंच का संचालन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप भदौरिया ने किया। बॉक्स सीमा पर खड़े जवानों का जो साथ देता है वह नरेन्द्र मोदी ही है बी.डी. शर्मा मुरैना में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि सीमा पर खड़े जवानों के साथ जो कंधे से कंधा मिलाकर जो खड़ा रहता है वह नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने देश के जवानों के लिए जो किया है वह आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस के समय सेना की क्या हालत थी यह सब जानते हैं उन्होंने इसलिए हम सबको मोदी के हाथ मजबूतकरनेकेलिए मुरैना से शिवमंगल भिंड से संध्या राय ग्वालियर से भारत सिंह को विजई बनाना होगा ईएमएस/मुकेश शर्मा/ 25 अप्रैल 2024