खेल
26-Apr-2024
...


हैदराबाद (ईएमएस)। आईपीएल में इस बार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से धूम मचाने वाली : सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अबतक आईपीएल के इस सत्र में 100 से ज्यादा छक्के लगाकर एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही पहला छक्का लगाया वैसे ही सनराइजर्स इस सत्र में 100 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई। ये पहली बार है जब सनराइजर्स ने किसी सत्र में 100 से ज्यादा छक्के लगाये हैं। इस बार टीम ने 8वें मैच में ही अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इससे पहले साल 2022 सत्र में 97, 2016 सीजन में 89 जबकि 2018 सत्र में 88 छक्के लगाए थे। अब 8 मैचों में ही उसके नाम 108 छक्के हो गये हैं। वहीं पिछले सीजन में मुंबई ने सबसे ज्यादा 140 छक्के लगाये थे। इस सत्र में सनराइजर्स अब तक 101 छक्के लगाकर शीर्ष पर है। वहीं आरसीबी 90 छक्के लगाकर उसके सबसे करीब है। वहीं दिल्ली कैपिटलस के बल्लेबाज 86 जबकि मुंबई के बल्लेबाजों ने अब तक 85 शतक लगाये हैं। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने सत्र में सबसे कम 39 छक्के लगाए हैं। वहीं, चेन्नई ने 65, पंजाब ने 61, कोलकाता ने 69, लखनऊ ने 62 तो राजस्थान ने 64 छक्के लगाए हैं। वहीं आंकडों पर नजर डालें तो आईपीएल 2023 के 74 मैचों में रिकॉर्ड 1124 छक्के लगे थे जोकि आईपीएल इतिहास के एक सत्र में लगे सबसे ज्यादा छक्के हैं। वहीं इस सत्र में केवल 41 मैचों में 700 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं। बता दें कि आईपीएल के 2022 सीजन में 1062, 2018 सीजन में 872, 2019 में 784, 2020 में 734 छक्के लगे थे। गिरजा/ईएमएस 26 अप्रैल 2024