राज्य
26-Apr-2024
...


अशोकनगर और राजगढ़ में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- भोपाल (ईएमएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजगढ़ के खिलचीपुर और अशोकनगर के पिपरई में जनसभा को संबोधित किया। शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र को ध्यान से पढि़ए। उन्होंने कहा है कि हम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करेंगे। ये (कांग्रेस) मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं। आप ये बताइए, क्या ये देश शरिया से चल सकता है? राहुल बाबा, आपको तुष्टीकरण के लिए जो करना है, वो करो। लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ नहीं लाने देंगे। ये देश समान नागरिक संहिता से चलेगा, ये हमारे संविधान की मूल भावना है। हम उत्तराखंड में ष्टष्ट लाए हैं और नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है कि हम देश भर में ष्टष्ट को लागू करेंगे। अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी जी ने इस देश के विकास में सबसे पहली प्राथमिकता एससी, एसटी और ओबीसी को दी है। लेकिन, कांग्रेस कहती है कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे। कांग्रेस 70 साल तक धारा 370 को अपने बच्चे की तरह पालती रही, जबकि मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को एक झटके में कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया। अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने देश में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई है, ये चुनाव और 3 करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने 10 साल में देश के करोड़ों गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। साथ ही मोदी जी ने कुछ ऐतिहासिक काम भी किए हैं। मोदी जी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है। हमारे मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। गुना वालों को दो नेता मिलेंगे भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अशोकनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि गुना वालों को दो नेता मिलेंगे। एक ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरे केपी यादव। उन्होंने कहा- केपी यादव ने क्षेत्र की बहुत सेवा की, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ दो। जिन्होंने मप्र का बंटाढार किया, उन्हें हराएं राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के खिलचीपुर में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के साथ-साथ विपक्षी दल पर भी जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा किअमित शाह ने कहा कि यह एक विशिष्ट क्षेत्र है। जिन्होंने मप्र का बंटाधार किया था उन दिग्विजय को हराकर रोडमल जी को जितना है। अमित शाह ने गांधी परिवार को निशाने पर लिया और बोले कि जिनके सलाहकार यह दिग्गी राजा हैं, उनकी पार्टी 70 साल से राम मंदिर के मुद्दे को अटका रही थी, भटका रही थी, लटका रही थी। आपने मोदीजी को दूसरी बार पीएम बनाया तो केस भी जीता ओर 22 जनवरी को वो हुआ, जिसकी हम सब राह देखते थे। रामलला टेंट से निकलकर मंदिर में विराजे। पर कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी व दिग्गी राजा नहीं गए। क्योंकि वह वोट बैंक से डरते थे। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी निशाने पर लिया। बोले- खरगे कहते है कि मप्र, राजस्थान के लोगों को कश्मीर से क्या लेना-देना। मोदी सरकार ने कश्मीर के अंदर धारा 370 को समाप्त किया। आज हमारा कश्मीर भारत माता का मुकुट मणि बनकर विश्व के सामने खड़ा है। मोदीजी ने आतंकवाद, नक्सलवाद को समाप्त किया। कांग्रेस सरकार में आतंकी पाकिस्तान से घुसते थे व बम धमाका करते थे। मोदीजी के पीएम बनने पर भी पाक के आतंकियों ने उरी, पुलवामा हमला किया, तो हमने 10 ही दिन में मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की। मप्र नक्सलवाद पीडि़त राज्य था अमित शाह ने कहा कि दिग्गी राजा के समय में मप्र नक्सलवाद से पीडि़त राज्य माना जाता था। भाजपा सरकार ने मोदीजी के समय इसे समाप्त किया। कांग्रेस गरीबी हटाने का बोलती थी पर कुछ नहीं हुआ। भाजप सरकार के समय 25 करोड़ लोगो को गरीबीरेखा से बाहर निकाला। दिग्गी राजा का शासन था और मैं भगवान महाकाल का दर्शन करने उज्जैन आता था तो मप्र में घुसते ही नींद खुल जाती थी। पता ही नहीं चलता था सडक़ में गड्डा है या गड्डे में सडक़। बताओ दिग्गी राजा ने खेत में पानी पहुंचाया क्या। पूरा चंबल का इलाका डाकुओं से भरा था। दिग्गी राजा क्या मेंडेट मांगने आए हो, इनके साथ बंटाढार शब्द जुड़ गया। अमित शाह ने उपस्थित जनसमुदाय को आगाह करते हुए पूछा कि यहां करना है क्या बंटाधार? बताओ फिर से ट्रिपल तलाक लाना है क्या? शरिया कानून वापस लाना चाहिए क्या? अमित शाह बोले कि दिग्गी राजा दो कदम आगे हैं। वह भगवा आतंकवाद की बात करते हैं और हाफिज सईद को साहब कहकर बुलाते हैं। अफजल गुरु जिसने पार्लियामेंट पर हमला किया, उसकी फांसी का विरोध करते हैं। यह बता देना बंटाढार को कि हम राजगढ़ को फिर से बीमारू नहीं बनाने देंगे। अब समय आ गया है इनको परमानेंट विदाई देने का।