ज़रा हटके
28-Apr-2024
...


लंदन(ईएमएस)। आइल ऑफ वाइट शहर में एक बच्चे को अजीबों गरीब बीमारी हो गई। इसका पता उस वक्त चला जब 5 साल का अरलो धूप में खेल रहा था और उसकी मां मेगन ब्रिमसन ने उसकी आंखों में सफेद चमक देखी। इसे देखकर वो घबरा गई और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। जहां नेत्र चिकित्सकों ने जांच के बाद एक ऐसे दुर्भल कैंसर के बारे में बताया जो बहुत कम लोगों को होता है। इस जांच में पता चला कि उसके दाहिनी आंख पर एक बड़ा पिंड है। ऐसे में स्थानीय चिकित्सकों ने बच्चे को रॉयल लंदन अस्पताल, लंदन में रेफर कर दिया, जहां जांच में दुर्लभ प्रकार के नेत्र कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा का पता चला, जो छोटे बच्चों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान मेरे पति मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। सर्जरी के बाद अरलो की पहली रात कठिन थी, वह हर आधे घंटे में जाग जाता था और परेशान हो जाता था। बता दें कि रेटिनोब्लास्टोमा के विशिष्ट संकेतों में एक सफेद चमक दिखती है। इसके अलावा आंखें सूजी हुई नजर आती हैं। सीएचईसीटी के सीईओ रिचर्ड एश्टन ने कहा कि रेटिनोब्लास्टोमा दुर्लभ है, लेकिन यूके में हर हफ्ते लगभग एक बच्चे इलाज किया जाता है। लक्षण काफी सूक्ष्म हो सकते हैं, और बच्चे अक्सर अपने आप में स्वस्थ दिखते हैं। लेकिन ऐसा कोई भी लक्षण दिखे तो तुंरत नेत्र चिकित्सक को दिखाएं।चिकित्सकों ने अरलो का इलाज शुरू किया और उसे एक एनक्लूएशन कराना पड़ा, जिसके तहत संक्रमित आंख हटा दी जाती है। इसके बाद उसे कीमोथेरेपी के चार दौर से गुजरना पड़ा। अब अरलो ठीक हो गया है, लेकिन उसे कृत्रिम आंख लगानी पड़ी। अरलो की मां मेगन आइल ऑफ वाइट की एक गायिका हैं। उन्होंने कहा, “अर्लो बहुत अच्छा कर रहा है, हमें उस पर बहुत गर्व है. वह अपनी आंख खुद साफ कर रहा है। हमने उसकी कृत्रिम आंख की लगवा दी है। अब वह स्कूल भी जाता है, जहां उसे बहुत अच्छा लगता है। उसका बड़ा भाई उसका सबसे अच्छा दोस्त है, जो हमेशा यह सुनिश्चित करता है कि अरलो स्कूल में सहज और ठीक रहे। मेगन ने कहा कि चिकित्सकों ने अरलो के दोनों आंखों की जांच की और पुष्टि की कि उसे रेटिनोब्लास्टोमा है और दाहिनी आंख निकालने के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता होगी। उस समय 36 सप्ताह की गर्भवती होने के कारण मैं बेहद भावुक थी। मैंने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया और उन्हें बताया। उन्होंने बाकी फैमिली मेम्बर्स को भी इस बारे में बता दिया। वीरेन्द्र विश्वकर्मा/ईएमएस 28 अप्रैल 2024