क्षेत्रीय
11-May-2024


ग्वालियर ( ईएमएस ) ग्वालियर के पांच भागवत आचार्य जिन्होंने सबसे अधिक श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान वाचन किया जिसमें 1000 से अधिक नौ बार बद्रीनाथ में श्रीमद् भागवत कथा करने वाले रामस्वरूप शास्त्री,पारसेन वाले, रामेश्वर दयाल शास्त्री विल्हेटी वाले, अम्बिका प्रसाद पचौरी मुरार, श्री नवल किशोर मुरार, घनश्याम शास्त्री लश्कर को भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव त्रिदिवसीय समारोह के अंतर्गत आज ऊंट फूल, पाटणकर बाजार पर सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा श्रीमद् भागवत भूषण सम्मान से अंग वस्त्र, श्रीफल, भगवान परशुराम जी का दुपट्टा , सम्मान चिन्ह सम्मान भेंट आई एम ए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ओ एन कौल के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आदि गौड ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज गुरु , भार्गव ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ,संरक्षक तीरथ मिश्रा , सतीश शर्मा,सनाढ्य समाज के संयोजक मनोज त्रिपाठी, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के महामंत्री डॉक्टर मन्नालाल शर्मा मंचासीन थे। भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर आधारित महानाट्य परशुराम गाथा आज पासधारक को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिसे राकेश शुक्ला, केबिनेट मंत्री, सांसद विवेक शेजवलकर,विधायक अम्बरीष जी, पूपूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला,पूर्व विधायक प्रवीण पाठक सहित सभी समाजों के अध्यक्षों, महामंत्री द्वारा सांय काल ठीक 5-00 बजे भगवान श्री परशुराम जी, आदि शंकराचार्य स्वामी जी का पूजन किया जाएगा। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा 32 कलाकारों को रंग कला सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ जयवीर भारद्वाज, संस्थापक एवं समस्त सम्माननीय पदाधिकारी गण सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर 9926257820,9425780610