राज्य
19-Jul-2024


जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थानांतर्गत सरकारी कुआं मरघटाई रोड पर स्थित एक सूने घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। धारा ३०५, ३३१ (३) पीएसएस का मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। घमापुर पुलिस ने बताया कि सरकारी कुआ मरघटाई निवासी साजन गुप्ता कल सुबह लगभग ६ बजे पेट्रोल पंप पर काम करने चलने गया था। उस समय घर में उसके दो भाई रोहित व गोलू थे। दोनो भाई लगभग ९.२० बजे घर से निकलकर साजन के पास बर्फानी पेट्रोलपंप घर की चाबी देने आये थे। इसके बाद दोनों सिविल लाईन में जैक्शन होटल के बगल में पेट्रोल में काम करने चले गये। साजन की ड्यूटी २.३० बजे समाप्त होने के बाद वह घर गया तो बाउंड्री में लगे दरवाजे को चाबी से खोलकर अंदर गया तो देखा कि घर का मेन दरवाजा खुला था और ताला टूटा था। अंदर किचिन व्यवस्थित था लेकिन अंदर के कमरे का सामान फैला था। अलमारी की पेटी खुली थी। घटना की सूचना माता-पिता को दी। दोनों कल सुबह ११ बजे वापस घर आये तो मां ने साजन को बुलाया कि पेटी में रखी ोने की चार अंगूठी, मंगलसूत्र, एक लॉकेट, एक करधन, ८ चूड़ी व ३५ हजार नगदी गायब थे। सुनील // मोनिका // १९ जुलाई २०२४ // ०२.३४