रांची(ईएमएस)। कृषक मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत के नेतृत्व में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके रांची स्थित आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल से कृषि मंत्री ने कृषक मित्रों के कार्यों और प्रोत्साहन राशि की जानकारी ली। भगत ने बताया कि हर माह महज 1000 रुपए प्रोत्साहन दिया जाना कृषक मित्रों के साथ अन्याय है। इतने सारे काम के बावजूद कोई मानदेय नहीं मिलना सही नहीं है। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह जल्द ही कृषि सचिव के साथ बैठक कर पूरी जानकारी लेंगे और मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृषक मित्रों को काम करने के बाद 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जबकि, मंईयां सम्मान योजना के रूप में घर बैठे 2500 रुपए दिए जाते हैं। जबकि, कृषक मित्र कृषि कार्य के अलावा पशुपालन, सहकारिता, भूमि संरक्षण, आत्मा, मनरेगा,सहकारिता, भूमि संरक्षण, आत्मा, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, आपदा विभाग, चुनाव कार्य सहित अन्य विभागों के कार्य कर रहे हैं। फिर भी उन्हें कोई सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलता है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, ममता कुमारी, रविंद्र सिंह, हिजबुल खान, करम दयाल, प्रकाश महतो आदि उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/12फरवरी25