नई दिल्ली (ईएमएस)। एक देशी भारतीय थाली बिना रोटी अधूरी है, वहां भी गेहूं की रोटी। भारत में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसके घर में रोटी न बनती हो। सबसे पहली बात हमारे शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत होती है। गांव के देशी लोगों का रोटी के बिना पेट ही नहीं भरता है। बात दें कि रोटी खाने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है, लेकिन सवाल यह है कि एक वयस्क को कितनी रोटी खानी चाहिए, जिससे उसके शरीर में फैट न जमे। इसके लिए हमें एक रोटी में कैलोरी की मात्रा को जानना बहुत जरूरी हो जाता है। एक स्वस्थ्य शरीर को दिन भर की एनर्जी के लिए 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। आम तौर पर एक व्यक्ति एक बार में चार रोटी खाता है। अगर इन रोटियों में कैलोरी का कैलकुलेशन करने पर गेहूं के 100 ग्राम आटे में 380 कैलोरी होती है। यदि 25 ग्राम आटे से एक रोटी बनाई जाए तब 95 कैलोरी होगी। इस तरह अगर एक व्यक्ति एक समय में चार रोटी खाता है, तब 380 कैलोरी लेता है। भारत में ज्यादातर घरों में रोटी को घी लगाकर खाया जाता है। यह हमारे शरीर में एनर्जी को बढ़ाता ही है, बल्कि हमें स्वस्थ्य और ताकतवर भी रखता है। मान लीजिए हम 25 ग्राम आटे वाली एक रोटी पर 3 ग्राम घी लगाते हैं, तब इससे 36 कैलोरी बढ़ जाती है। यानी घी लगाने के बाद एक रोटी में 131 कैलोरी होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, हमें रोटी पचाने के लिए 1.5 से 2 घंटे की जरूरत होती है। हालांकि, यह व्यक्ति की पाचन शक्ति पर निर्भर करता है। खैर, अगर आपने एक स्वस्थ्य शरीर के लिए निर्धारित 2000 कैलोरी से एक रोटी ज्यादा खा ली है, तब उस रोटी को पचाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। इसके लिए आपको आधे घंटे तक तेज स्पीड से लगातार चलना होगा। आशीष/ईएमएस 07 मार्च 2025