राज्य
18-Apr-2025


परासिया जबलपुर (ईएमएस)। गर्मी में कोयलांचल का परासिया क्षेत्र इस गर्मी में फिर से पानी के लिए तरस रहा है। भीषण जलसंकट से यहां लोग जूझ रहे हैं। सप्ताह में एक बार पानी मिल रहा है। अभी गर्मी के दो माह बाकी है। नगर पालिका परासिया की 32 करोड़ की जल आवर्धन योजना से नगर वासियों को कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। परासिया में पानी सप्लाई के लिए न्यूटन की पेच नदी में जो बांध बनाया गया है, वर्तमान समय में वह सूख गया है। इसके अलावा वेकोलि के बोर से लंबे समय से लगातार कोयला खदान तक दूषित पानी आ रहा है। बांध में थोड़ा जो पानी है नगरपालिका उसको छह वार्डो में सप्लाई कर रही है लेकिन जनता को दूषित पानी मिल रहा है। कुछ वार्डो में नगर पालिका खिरसाडोह के कुछ बोर से पानी सप्लाई कर रही है लेकिन गर्मी बढऩे के साथ ही बोर का जलस्तर भी कम हो रहा है। इसके अलावा पांच वार्डो 17 से लेकर 21 में मंडन बांध का पानी सप्लाई किया जाता है जो वह वार्ड वासियों को सप्ताह में एक बार मिल रहा है। माना जा रहा है कि अगर नगर पालिका पानी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देती है तो फिर गर्मी बढऩे के साथ ही भीषण जलसंकट की स्थिति पैदा होगी। कांग्रेस ने बनाया मुद्दा कांग्रेस पार्षदों ने पानी को एक बड़ा मुद्दा बना लिया है और आने वाले समय में कांग्रेसी पार्षद जनता को साथ लेकर आंदोलन करने की तैयारी में है। नेताप्रतिपक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा भाजपा परिषद की नाकामी लापरवाही के कारण ये हालात पैदा हो रहे हैं। पानी को लेकर भाजपा परिषद उदासीनता है उन्होंने इस और कोई कार्य योजना नहीं बनाई सबसे बड़ी बात करोड़ों रुपए की लागत से बना पेंच नदी बना एनीकेट बांध तकनीकी खामियों के कारण पूरा पानी बीच में बह गया है लगातार शिकायत के भाजपा सभापति पाषर्द और नेताप्रतिपक्ष बाद भी भाजपा की नपा ने 3 करोड़ का भुगतान कर दिया जिसके कारण नगरपालिका और जनता को हानि हुई है वही नगरपालिका अध्यक्ष पर शिकायत के बाद 22 लाख रुपए की व्यक्तिगत लाभ के लिए नगरपालिका को नुक्सान पहुंचाया गया है जिसके लिए कलेक्टर द्वारा जांच समिति बनाई है। अब बांध में एक बूंद पानी नहीं है जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वीर बहादुर सिंह ने कहा कि अगर स्थित में सुधार नहीं होगा तो जनता के साथ समस्त कांग्रेसी पार्षद और कांग्रेस नेता आंदोलन करेंगे। खदान का बदबूदार पानी पीने मजबूर आरोप लगाया गया है कि शहर की 50 हजार की जनता लगभग 2 साल हेा गए खदान का गंदा बदबूदार दूषित पानी पी रहे हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य में असर पड़ रहा है। नल टैक्स भी 40 से 100 भाजपा की परिषद बढ़ा दिया। शहर में वैसे भी जगह जगह पाईप लाईन लीकेज है जिससे पीने का पानी रोडो पर बह रहा है। इसे रोकने नपा ने कोई कार्य योजना नहीं बनाई है जबकि स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है बगैर सूचना दिए वहीं समय को भी एक धंटे से घटाकर आधा घंटा कर दिया गया है। ईएमएस / 18 अप्रैल 2025