जगदलपुर(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष पद के चुनाव में अजय प्रताप सिंह परिहार को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों से भारी जन समर्थन मिल रहा है। श्री परिहार जगह-जगह मीटिंग आयोजित कर सभी से समर्थन की अपील कर रहे हैं। 20 अप्रैल को होने वाले मतदान में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के मतदान करने का आश्वासन दिया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिले में सदस्यता सूची के अनुसार 913 सदस्य मतदान में भाग लेंगे, और सभी कर्मचारियों में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है। अजय प्रताप सिंह परिहार ने अपील की है कि सभी सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करें और उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश का एक शक्तिशाली संगठन है, जिसने कर्मचारियों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कई बड़े आंदोलन किए हैं और उनकी मांगें पूरी कराई हैं। परिहार ने अपने कार्यकाल में हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी यह लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है। ईएमएस(संजय कुमार जैन)19अप्रैल 2025