मनोरंजन
24-Apr-2025
...


- प्लेबैक सिंगर नेहा भसीन ने पैपराजी की कर दी बोलती बंद, वीडियो वायरल मुंबई,(ईएमएस)। नेहा भसीन प्लेबैक सिंगर हैं। वह अपने गानों के साथ अपने फैशन को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। इसी बीच नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में नेहा पैपराजी से कुछ ऐसा कहती हैं, जिससे उनकी बोलती बंद हो जाती है। सिंगर का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेहा भसीन बुधवार को मुंबई में स्पॉट हुईं। नेहा को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। नेहा ने इस दौरान व्हाइट कलर की टी-शर्ट और भूरे रंग की शॉर्ट्स पहनी थी। बिना मेकआप में नेहा को पैपराजी जैसी ही कैमरे में कैद करने के लिए उनके पीछे आने लगते हैं, नेहा कहती हैं, जब तक कोई छोटे कपड़े नहीं पहनेंगे आप कुछ डालने तो वाले नहीं हो। आज मैंने पूरे कपड़े पहने हैं। आज कल आप सब लोग नंगा, नुंगा ही लेते हो। नेहा की ये बात सुनकर पैपराजी भी हक्के-बक्के रह गए। नेहा के पैपराजी संग बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके सामने आते ही नेटिजेंस इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक तरफ जहां कई यूजर्स नेहा भसीन की बात का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- अच्छा कहा। एक दूसरा लिखता है मैं इन्हें पसंद नहीं करता, लेकिन इन्होंने सही कहा। ऐसे कई कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं। सिराज/ईएमएस 24अप्रैल25