क्षेत्रीय
24-Apr-2025
...


उज्जैन (ईएमएस)। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के विरोध में श्री अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ रामघाट पर पुरोहित समिति रामघाट अध्यक्ष अजय जोशी कुंड वाला गुरु के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों एवं सदस्यों द्वारा एकादशी पर्व के दिन मां शिप्रा का दूध अभिषेक कर पहलगाम में आतंकवादी द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में शांति पाठ किया गया शहीदों की आत्मा की शांति के लिए रामघाट पर मां शिप्रा का दूध अभिषेक कर शहीदों पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए मोक्ष प्राप्ति हेतु श्री चरणों में स्थान प्राप्त होने की प्रार्थना की गई मां शिप्रा से प्रार्थना की गई विश्व के कल्याण हेतु विश्व मे आतंकवाद का अंत हो। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल पुजारी परिवार पुरोहित संजय जोशी कुंड वाला गुरु रितेश त्रिवेदी लाल मंदिर देवकीनंदन त्रिवेदी तीर्थ पुरोहित अमृतेश त्रिवेदी तीर्थ पुरोहित राकेश जोशी धर्मराज मंदिर जगदीश शर्मा राजेश मोर वाले गुरु, कृष्ण पुजारी जी, महिपाल शर्मा पुजारी रामघाट, सुनील पाठक,अनिल जोशी इंजन वाला, सुशील शेट्टी, मयंक जोशी कुंड वाला गुरु, जितेंद्र जोशी कुंड वाला गुरु राकेश जोशी कुंड वाला देवकांत जोशी, ऋषभ द्विवेदी लाल मंदिर ,प्रेम त्रिवेदी, शुभम डब्बावाला, विजय उपाध्याय महाकाल मंदिर पुरोहित आदि उपस्थित थे। ईएमएस/24/05/2025