राज्य
29-Apr-2025
...


वाराणसी (ईएमएस)। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने सोमवार को वाराणसी के वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, चित्रकार लेखक डॉक्टर श्याम बिहारी अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और पैरा एथलेटिक्स कोच डॉक्टर सत्यपाल सिंह को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल 10 में से चार पुरस्कार उत्तर प्रदेश के प्रमुख हस्तियों को मिला है। पंडित गणेश्वर शास्त्री अपनी सादगी के साथ -साथ एक ख्याति प्राप्त सर्वमान्य वैदिक विद्वान है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में भी इस सादगी से नजर आए।सोमवार को जब वह पद्म अलंकरण लेने पहुंचे तो शरीर पर सिर्फ धोती और एक दुपट्टा ही था। पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने काशी की परम पवित्र भूमि के सम्मान में कभी चप्पल या जूता धारण नहीं किया। राष्ट्रपति भवन में भी नंगे पांव आए थे। मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड अवश्य था। उन्होंने बायें कंधे पर सफेद दुपट्टा ले रखा था। नाम पुकारे जाने पर जैसे ही वह कुर्सी से उठे सभागार तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।यह तालियां उनकी सादगी के सम्मान में थी। जब वह राष्ट्रपति के करीब पहुंचे तो राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने उनके दुपट्टे पर बेज लगाया। दीर्घा की अग्रिम पंक्ति में गृह मंत्री के साथ बैठे प्रधानमंत्री मोदी भी अपने संसदीय क्षेत्र के अप्रतिम विद्वान की सादगी को निहारते रहे। डॉ नरसिंह राम / 29 अप्रैल, 2025