-लव मैरिज के बाद पति से अलग रह रही थी महिला भोपाल(ईएमएस)। ईटंखेड़ी थाना इलाके में बीते दिनो महिला द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कैफे संचालन करने वाले युवक के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला कायम किया है। महिला कैफे में ही काम करती थी। युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली थी, इसके बाद भी वह महिला को परेशान कर रहा था। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर भी विवाद था, वहीं वह वह महिला की हर हरकत पर नजर रखता था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके में स्थित गॉव में 33 वर्षीय रानी परिवार के साथ रहती थी। 9 अप्रैल की रात करीब तीन बजे परिवार वाले उसे छत से गिरने पर नाजूक हालत में इलाज के लिये पीपूल्स अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हॉस्पिटल में कुछ घंटो बाद ही रानी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपं दिया। शुरूआती जॉच में परिवार वालो ने पुलिस को बताया की रानी ने पूर्व में एक युवक से प्रेम विवाह किया था। लेकिन बाद में वह अपने पति से अलग होकर मायके में रहने लगी थी। दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था। मायके में रहने के दौरान ही वह एक कैफे में काम करने लगी थी। यहां पर काम करने के दौरान उसके कैफे के संचालक उमेश प्रजापति से नजदीकी संबंध हो गए थे। वह अक्सर महिला से शादी करने की बात भी करता था, लेकिन पिछले दिनों उमेश ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। दूसरी लड़की से शादी करने के बाद भी वह महिला का पीछा नहीं छोड़ रहा था। वह महिला की हर बात पर नजर रखते हुए टोका-टाकी करता था। महिला कहीं भी जाए तो वह मोबाइल फोन पर उसकी लोकेशन मांगता था। इसके अलावा दोनों के बीच बातचीत घटना वाले दिन रात में भी उसका कॉल आया था। फोन पर बात करते हुए महिला छत पर चली गई थी। दोनों के बीच जब जमकर बहसबाजी हुई तो महिला ने छत से छलांग लगा दी थी। मामले की जॉच और परिवार वालो के बयानो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 29 अप्रैल