नवी मुंबई, (ईएमएस)। नवी मुंबई में एक स्कूल बस ड्राइवर ने 4 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता द्वारा नेरुल पुलिस स्टेशन में आरोपी चालाक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया गया है। एनआईआर कोस्टल पुलिस ने बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के नेरुल स्थित एक स्कूल में 4 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया। आरोपी का नाम सुजीत दास (25) है। वह पीड़ित के स्कूल में बस ड्राइवर के तौर पर काम करता है। पुलिस के मुताबिक 24 अप्रैल को बस ड्राइवर बच्चों को लेकर आ रहा था। इस दौरान पीड़ित भी बस में था। उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में पेन जैसी कोई चीज भी डाल दी। बच्चा घर वापस आने के बाद रोने लगा। जब माता-पिता ने बच्चे को पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। बच्चे ने बताया कि उसके गुप्तांग में पेन जैसी कोई चीज डाली गई थी। बच्चे द्वारा बताई गई घटना के बाद गुस्साए माता-पिता सीधे नेरुल पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एनआरआई कोस्टल पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी चालक को बच्चे का यौन शोषण करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला भी दर्ज किया। आरोपी को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखा गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है। संजय/संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२५/ईएमएस