खेल
30-Apr-2025


मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मैच के बाद सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप की दौड़ में कोई बदलाव नहीं हुआ। टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची पहले की तरह ही है। ऑरेंज कैप अभी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास है। सुदर्शन ने अबतक 9 मैचों में 50.66 की औसत से 456 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाये हैं। इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने अब तक 10 मैचों में 63.28 की औसत से 443 रन जुटाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 427 रन बनाये हैं। आईपीएल ऑरेंज कैप सूची- खिलाड़ी मैच रन औसत साई सुदर्शन 9 456 50.66 विराट कोहली 10 443 63.28 सूर्यकुमार यादव 10 427 61.00 यशस्वी जायसवाल 10 426 47.33 जोस बटलर 9 404 81.20 निकोलस पूरन 10 356 44.88 शुभमन गिल 9 389 48.62 मिशेल मार्श 9 378 42.00 केएल राहुल 9 371 53.00 एडेन मार्करम 10 335 33.50 वहीं सबसे अधिक विकेटों के लिए मिलने वाली पर्पल कैच की सूची में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जगह बनायी है। वह गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट हैं। स्टार्क इस मैच से पहले टॉप-10 में नहीं थे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्पिनर नूर अहमद 9 मैचों में 14 विकेट के साथों तीसरे पायदान पर हैं। केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अब लाभ के साथ ही सातवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 39 रन देकर दो विकेट लिए। वरुण ने 10 मुकाबलों में कुल 13 विकेट लिए हैं। पर्पल की सूची में आरसीबी की ओर खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले नंबर पर हैं। हेजलवुड ने 10 मैचों में अब तक 18 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2025 पर्पल कैप सूची- खिलाड़ी मैच विकेट औसत जोश हेजलवुड 10 18 17.27 प्रसिद्ध कृष्णा 9 17 16.05 नूर अहमद 9 14 17.78 मिचेल स्टार्क 10 14 26..14 हर्षल पटेल 8 13 18.76 क्रुणाल पांड्या 10 13 21.23 वरुण चक्रवर्ती 10 13 21.46 ट्रेंट बोल्ट 10 13 23.69 गिरजा/ईएमएस 30 अप्रैल 2025