लेख
04-May-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि अष्टमी, सोमवासरे, अश्लेषा नक्षत्रे, वृण योग, वालव करणे, कर्क की चंद्रमा, रवियोग, धान्य छेदन, व्यापार मूल प्रारंभ सांय 5/26 से सर्वार्थ सिद्ध योग तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, उद्यमी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, उत्तम शासक-प्रशासक, धर्म धुरंधर, धीरजवान, समाज के उत्प्रेरक, उत्तम सोना-चांदी तथा चूने का उत्तम व्यापारी, दूध डेरी खोलने वाला होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब में तनाव, क्लेश व अशांति, व्यर्थ धन का व्यय तथा प्रतिष्ठा हानि होगी। वृष राशि :- इष्ट मित्र से सुख, अधिकारियों से मेल-मिलाप तथा लाभप्रद बना ही रहेगा। मिथुन राशि :- व्यर्थ व्यय, व्यवस्था अनुकूल हो, सफलता के साधन जुटायें, कार्य अवश्य ही बनेंगे। कर्क राशि :- मनोवृत्ति उदार बनाए रखें, तनाव-क्लेश व हानि संभावित बनी ही रहेगी, ध्यान दें। सिंह राशि :- समय नष्ट न होवे, व्यवसाय गति मंद, असमंजस की स्थिति से बचकर चलें। कन्या राशि :- आर्थिक योजना सफल हो, व्यवसायिक क्षमता अवश्य अनुकूल, बेचैनी होगी, ध्यान दें। तुला राशि :- धन का व्यय, परिश्रम से हानि, मानसिक उद्विघ्नता से बचें, ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- स्त्री कार्य से क्लेश व हानि, विघटनकारी तत्व परेशान कर सकते हैं। धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्या सुलझे, धन का व्यय होगा, व्यर्थ भ्रमण अवश्य होगा। मकर राशि :- अर्थ-व्यवस्था छिन्न-भिन्न रहेगी, छोटे कार्य व्यय, व्यवसायिक गति पर ध्यान दें। कुंभ राशि :- दैनिक कार्यगति में सुधार, चिन्ताऐं कम होंगी, सफलता के साधन बनेंगे। मीन राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक रहेगा, कार्यगति में सुधार, सफलता के साधन बनेंगे। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका